सात दिवसीय काष्ठ कला प्रशिक्षण शुरू
हजारीबाग, जून 1 -- इचाक, प्रतिनिधि। इचाक प्रखंड के मंगुरा गांव में मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की टूलकिट वितरण योजना के अंतर्गत सात दिवसीय काष्ठ कला प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। प्रशिक्षण विश्वकर्मा औद्योगिक स्वावलंबी सहकारी समिति द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण सात दिवसीय है एवं प्रथम बैच में कुल 10 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में काष्ठ कला से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जाएगी। टूलकिट वितरण योजना के अंतर्गत 90 प्रतिशत अंशदान पर विश्वकर्मा समिति को काष्ठ कला से संबंधित मशीन एवं टूलकिट मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड से उपलब्ध कराई गई है। प्रशिक्षण के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देना उद्देश्य है। यह भी पढ़ें- महिलाओं की आत्मनिर्भरता का केंद्र बनी दीदी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.