कानपुर, मार्च 7 -- कानपुर। श्री सनातन धर्म सभा कौशलपुरी द्वारा आयोजित सात दिवसीय भागवत कता की शुरुआत शनिवार से कलश यात्रा से हुई। 111 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर कलश यात्रा निकाली। कथा यजमान पोथी को सिर पर रखकर चले। यात्रा मंदिर प्रांगण से होकर गुमटी बंबा रोड सब्जी मंडी होते हुए वापस मंदिर पहुंची। मथुरा से आए विश्व चेतन महाराज ने भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया। आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक कथा चलेगी। 14 मार्च को हवन व भंडारा होगा। इस अवसर पर ध्रुव कुमार, कुंज बिहारी, विनय, सुभाष, सुनील टंडन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.