बागेश्वर, जुलाई 2 -- देवेंद्र, बागेश्वर। प्रेरणाकृति फाउंडेशन की ओर से स्वराज भवन में सात दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को भारतीय शास्त्रीय नृत्य कथक की परंपरा, तकनीक और सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित कराना है। कार्यशाला में 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पहले दिन प्रशिक्षिका दिव्या रावल ने प्रतिभागियों को कथक की मूलभूत तकनीकों, तत्कार, हस्तक तथा शारीरिक संतुलन का प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने नियमित रियाज और अनुशासन के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...