बागेश्वर, मार्च 18 -- सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ का सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशिष्ट शिविर गागरीगोल में शुरू हो गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीएन तिवारी ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि शिविर में योगा, भ्रमण, गांव भ्रमण, श्रम दान, बौद्धिक सत्र,रचनात्मक लेखन, नशा मुक्ति अभियान ,सांस्कृतिक संध्या आदि शामिल रहेंगी। छात्रसंघ के अध्यक्ष वीरेंद्र रावत को विदाई भी दी गई। उनके उत्तराखंड पुलिस में भर्ती होने पर बधाई दी गई। शिविर के संचालक शिव प्रकाश राय ने शिविर के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर चंद्र शेखर बिष्ट, अवधेश तिवारी, छात्र संघ उपाध्यक्ष ममता रावत, विशाल फर्स्वाण, उर्वशी पंत, प्रियंका यादव, विवेक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.