सात दिवसीय एनएसएस शिविर की शुरुआत
गोंडा, मार्च 23 -- गोंडा। शहर के एलबीएस पीजी कॉलेज की ओर से सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय परेड सरकार में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि एडीएम आलोक कुमार एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान अनंत प्रकाश शुक्ला रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी डॉ. पवन कुमार सिंह, डॉ. चमन कौर, डॉ. परवेज आलम, डॉ. दिलीप शुक्ल ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। एडीएम आलोक कुमार ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयंसेवकों शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही साथ समाज सेवा का गुण भी सीखना है। जिससे समाज में सशक्त बदलाव लाया जा सके। डॉ. पवन कुमार सिंह ने सप्त दिवसीय विशेष शिविर के कार्यक्रम की संक्षिप्त रुपर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.