सीतापुर, फरवरी 28 -- सिधौली, संवाददाता। सिधौली स्थित श्री गांधी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर का समापन समारोह महाविद्यालय के सभागार में सम्पन्न हुआ। यह शिविर सामुदायिक पंचायत भवन, लोधपुरवा मोहल्ला बहादुरपुर में आयोजित किया गया था, जिसमें स्वयंसेवकों ने सात दिनों तक विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों में सहभागिता की। समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए डॉ. रविंद्र सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला तथा स्वयंसेवकों को समाज सेवा के प्रति निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोज पाण्डेय उपस्थित रहे। मुख्य समागत के रूप में शिया पीजी कॉलेज लखनऊ के प्रोफेसर डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.