बागपत, जून 5 -- बड़ौत। नगर के चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वाधान में संस्कार शिविर का आयोजन किया। सात दिवसीय अवासीय शिविर का यज्ञ के आयोजन के साथ शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। संस्कार शिविर का शुभारंभ के दौरान प्रेम सिंह वैदवान ओम ध्वज फैराकर किया। कहा कि दुनिया में असली संपत्ति संस्कारित संतान है। बच्चों को संस्कारित करने का कार्य आर्य समाज के द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम अध्यक्ष कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर तरुण तोमर ने कहा हमारे देश की संस्कृति वृद्धा आश्रम की कभी नहीं रही। हमें अपने बड़े बुजुर्गों की सेवा घर में ही करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- बेटियों को सतर्कता और आत्मरक्षा का दिया संदेश यही संस्कार देने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला सभा मंत्री रवि शास्त्री ने क...