सहारनपुर, मई 16 -- सहारनपुर, संवाददाता। नगर निगम के वार्ड 06 स्थित आयशा मस्जिद के पास लगा पानी का पंप पिछले सात दिनों से खराब होने के कारण क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि हजारों लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। कॉलोनी के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है तथा मजबूरी में हैंडपंपों के सहारे काम चलाना पड़ रहा है।

प्रदर्शन की घटना समस्या के समाधान की मांग को लेकर वार्ड 06 के बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शुक्रवार को नगर निगम पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले सात दिनों से पंप खराब पड़ा है, जिसके चलते अहमद कॉलोनी, दौलत नगर, राहत कॉलोनी, बाबर कॉलोनी, शिफा कॉलोनी, इशाक कॉलोनी, फरीदा विहार, नफ...