इटावा औरैया, मई 4 -- बसरेहर। चकबा खुर्द गांव में सात दिन से लापता युवक का शव सोमवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर एक खेत में बने कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मृतक के पिता ने हत्या कर शव को कुएं में फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। चकबा खुर्द गांव निवासी 35 वर्षीय रजनीश कुमार पुत्र जगराम सिंह यादव 28 अप्रैल को परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद नाराज होकर घर से निकल गया था। यह भी पढ़ें- एक सप्ताह से लापता किसान का शव खुर्जा नहर में मिला देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। अगले दिन 29 अप्रैल को उसके पिता जगराम सिंह यादव ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस और परिजन लगात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.