कटिहार, अप्रैल 26 -- कटिहार, एक संवाददाता सहायक थाना क्षेत्र के भेरिया रहिका निवासी 14 वर्षीय छात्र हर्षित कुमार श्रीवास्तव के लापता होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पिछले सात दिनों से कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने कटिहार-पूर्णिया मुख्य सड़क मार्ग को करीब तीन घंटे तक जाम कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि सहायक थाना क्षेत्र के भेड़िया रहिका स्थित गौशाला निवासी हर्षित बीते शनिवार को हरिशंकर नायक स्कूल से टीसी लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। यह भी पढ़ें- 7 दिन से लापता छात्र को लेकर उबाल,सड़क जाम, प्रशासन के खिलाफ हंगामा परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, मगर कई दिनों तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आने से नाराजगी...