मैनपुरी, अप्रैल 9 -- मैनपुरी। किसानों के लिए राहत भरी खबर है। लगातार मौसम खराब रहने, तेज आंधी के साथ बारिश से किसानों का गणित बिगड़ गया है। गेहूं की कटाई प्रभावित हो गई है। लेकिन आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने वाला है। एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। आसमान में बादल नहीं छाएंगे और धूप खिली रहेगी। एक सप्ताह की राहत में किसान अपनी गेहूं की कटाई और मढ़ाई का काम निपटा लें। जनपद में बिगड़े मौसम ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। बीते कई दिनों से रोजाना तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। गुरुवार को बारिश नहीं हुई। लेकिन शाम के समय आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि आज शुक्रवार से मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि आगामी सात दिनों तक मौसम साफ रहेगा। आसमान में बादल छाने के आसार नहीं हैं। सात दिन तक मौसम साफ रहने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.