वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। विशेष सफाई अभियान के तहत एक सप्ताह में 1456 टन अतिरिक्त कचरे का उठान किया गया है। सात दिनों तक चले अभियान में 301 से अधिक नामांतरण एवं 849 से अधिक जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर यह अभियान चलाया गया था। सामान्य दिनों में जहां 1000 टन कचरा निकलता है। जो अब 1200 से 1300 टन हो रहा है। सबसे अधिक ऋषि मांडवी जोन में 183 जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र 183 और वरुणापार जोन में 76 दाखिल-खारिज हुए। भेलूपुर जोन में 173 जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र तथा 45 दाखिल खारिज किया गया। यह भी पढ़ें- जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की जटिल प्रकिया को सरल करने का आश्वासन दशाश्वमेध जोन में क्रमश: 104 व 60, आदमपुर जोन में 84 एवं 25 समेत अन्य जोन में भी ये कार्य हुए। नगर आ...