सात दिन में 45 आरोपी गिरफ्तार, 2.27 लाख कैश बरामद
गुड़गांव, सितम्बर 2 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साइबर अपराधियों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस की साइबर टीमों ने सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) गौरव फोगाट के मार्गदर्शन में विभिन्न राज्यों में छापेमारी कर 45 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से आठ मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, दो बैंक पासबुक और दो लाख 27 हजार रुपये कैश बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि ये आरोपी डिजिटल अरेस्ट, इन्वेस्टमेंट व ट्रेडिंग फ्रॉड, एपीके फाइल, फेक इंस्टाग्राम आईडी, हैकिंग, सेक्सटॉर्शन, टिकट बुकिंग और फर्जी जॉब ऑफर के नाम पर निर्दोष लोगों को अपना शिकार बनाते थे।गुरुग्राम पुलिस ने नागरिकों को सचेत करते हुए कहा कि किसी अनजान मैसेज, व्हाट्सऐप कॉल या ऑनलाइन निवेश के झांसे में न आएं। सीबीआई, पुलिस या एनसीबी अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.