सात दिन में 117 पर कार्रवाई की तलवार
प्रयागराज, मई 20 -- प्रयागराज। इस पंचायत का कार्यकाल खत्म होने वाला है और बचे हुए सात दिनों में यह तय होना है कि जिले के 117 प्रधान बेदाग हैं या फिर दागदार। दरअसल जैसे-जैसे पंचायत का कार्यकाल पूरा होने के करीब आ रहा है, तब से पंचायत राज विभाग और विकास भवन परिसर में शिकायतों की भरमार है। 25 मई को पंचायत का कार्यकाल पूरा होगा। पिछले दो महीनों की बात की जाए तो प्रधानों की जमकर शिकायत हुई है। वर्तमान में 117 प्रधानों के खिलाफ जिलास्तरीय कमेटी की ओर से जांच की जा रही है। कमेटी अपनी जांच आख्या में जो रिपोर्ट देगी, उसी पर प्रधान के खिलाफ कार्रवाई तय होगी। इसे लेकर डीपीआरओ की ओर से सभी अफसरों को एक पत्र भेजा गया है। जिसमें उनसे अपनी आख्या तत्काल देने के लिए कहा गया है। आख्या आने के बाद शिकायत सही होने की दशा में कार्रवाई भी की जाएगी। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.