सात दिन में बिक गए दो करोड़ के एसी और कूलर
बागपत, मई 21 -- बागपत। भीषण गर्मी ने दिन का चैन और रात की नींद छीन ली है। सुबह से देर रात तक झुलसाने वाली गर्मी ने शहरवासियों के साथ ही ग्रामीणों को भी एसी और कूलर खरीदने पर मजबूर कर दिया। हाल यह है कि पिछले सात दिनों में शहर में करीब दो करोड़ रुपये के एसी और कूलर बिक चुके हैं। बाजार में अचानक बढ़ी डिमांड से दुकानदारों के चेहरे खिले हैं, लेकिन ग्राहकों की जेब पर बोझ भी बढ़ गया है। मांग का फायदा उठाते हुए कंपनियों ने कीमतों में इजाफा कर दिया है। लोकल कंपनियों ने कूलर और एसी के दामों में 20 से 25 फीसदी तक बढ़ोतरी कर दी है, जबकि ब्रांडेड कंपनियों ने भी 12 से 15 फीसदी तक कीमतें बढ़ा दी हैं। कारोबारियों का कहना है कि लगातार पड़ रही गर्मी के कारण स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है। कई नामी व पसंदीदा मॉडल बाजार में आउट ऑफ स्टॉक होने लगे हैं और नई खेप आने तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.