बरेली, मई 14 -- फरीदपुर, संवाददाता। तहसीलदार की जांच रिपोर्ट जाने के बाद में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य ने आवासों में रह रहे 16 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। उन्हें सात दिन में आवास खाली करने का समय दिया है। आवास खाली न करने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी गई है।  फरीदपुर के जिला एवं शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के सरकारी आवासों पर कई सालों से बाहरी लोग कब्जा जमाए हुए थे। संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों ने डायट के आवासों पर बाहरी लोगों का कब्जा होने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। उन्होंने डायट में रह रही कस्तूरबा की छात्रावास की बच्चियों को बाहरी लोगों से खतरा बताया। यह भी पढ़ें- युवा 2 डीएम ने डायट प्राचार्य से रिपोर्ट मांगी। जिसके बाद उन्होंने फरीदपुर एसडीएम को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। एसडीएम ने...