मैनपुरी, मई 3 -- मैनपुरी। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जनपद की तहसील भोगांव, किशनी क्षेत्र के किसानों से भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, लेकिन अधिग्रहण में मुआवजे को लेकर किसानों से सहमति नहीं बन पा रही। एक दिन पहले मुड़ई जाकर किसानों से संवाद करने वाले डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने रविवार को अधिकारियों की बैठक बुलाई और अधिग्रहण की समीक्षा की। डीएम ने यूपीडा अधिकारियों, एसडीएम और तहसीलदार के साथ राजस्व निरीक्षकों और कानूनगो की बैठक ली और कहा कि प्रगति बेहद निराशाजनक है। एसडीएम, तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर किसानों से संवाद करें और बैनामों की संख्या बढ़ाएं। एक सप्ताह में अधिक से अधिक बैनामे कराए जाएं। जो किसान बैनामा कर दें उन्हें सर्किल रेट के अनुसार मुआवजे का भुगतान तत्काल दे दिया जाए। कैंप लगाकर तकनीकी समस्याओं को दूर कर...