गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता नगर निगम के वाहन विभाग की समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि सभी बड़े वाहनों का बीमा 7 दिनों के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए, अन्यथा जिम्मेदारी तय होगी।बुधवार को समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने सभी पोकलेन, जेसीबी, डंपर, डीसीएम एवं अन्य बीमा रिन्यूअल एवं नए वाहनों का बीमा हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। सभी विभागों, निर्माण, जलकल एवं स्वास्थ्य को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने वाहनों की इन्वेंटरी तैयार कर 100 प्रतिशत बीमा सुनिश्चित करें। उन्होंने वाहन विभाग में संचालित कुल 609 वाहनों का डाटा अपडेट और पूर्ण रखने के भी निर्देश दिए। कंट्रोल रूम में संचालित वीटीएमएस (व्हीकल ट्रेकिंग मॉनिटरिंग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.