कानपुर, सितम्बर 3 -- कानपुर देहात, संवाददाता। भोगनीपुर तहसील के मूसानगर में चार हजार करोड़ की जमीन घोटाले के मामले में जेल भेजे गये तीन आरोपितों से मामले में जुड़े अन्य जिम्मेदारों की जानकारी जुटाने के लिये पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी गुरुवार को कोर्ट ने मंजूर कर ली। अब सात दिन पुलिस पूछताछ के जरिये घोटाले के मुख्य आरोपितों तक पहुंचने की कवायद करेगी। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए की जमीन लेने के आरोप को सीजेएम ने किया निरस्तजमीन घोटाले का विवरण भोगनीपुर के मूसानगर थाना क्षेत्र के 8 गांवों की करीब 944 हेक्टयर जमीन पावर प्लांट की स्थापना के लिये लैंको पावर प्रोजेक्ट और हिमावत पावर प्रोजेक्ट कंपनियों को दी गई थी। इन कंपनियों ने यहां पर बिना पावर प्लांट लगाये जमीन को बैंकों में बंधक रखकर करोड़ो रुपये लोन ले लिया। धरात...