हाथरस, अप्रैल 18 -- हाथरस, संवाददाता। सात दिन बीतने के बाद भी पुलिस पुष्विहार कॉलोनी में दो चोरियों को अंजाम देने वाले चोरों तक नहीं पहुंच पाई है। अभी तक पुलिस इन घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाई है। चोरों ने करीब तीन लाख रूपए के जेवरात, नगदी व सामान की चोरी की थी। चंदपा कोतवाली क्षेत्र के नगला ओझा निवासी राजेश पाठक खेती बाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका एक मकान पुष्पविहार कॉलोनी में भी है। वह अपने परिवार के साथ गांव गए हुए थे। सात दिन पूर्व चोरों उनके इस बंद मकान को निशाना बनाया था। चोरों ताले तोड़कर लाखों के जेवरात नगदी व सामान चोरी कर लिया था। चोरों ने पास में ही स्थित एक शिक्षिका के मकान को भी निशाना बनाया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर साक्ष्य संकलित किए थे। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्...