बरेली, मार्च 12 -- भमोरा। बल्लिया क्षेत्र के एक गांव में होली पर मारपीट की रिपोर्ट सात दिन बाद दर्ज की गई है। गांव गहर्रा के छोटेलाल की पत्नी सरवती ने बताया कि वह तीन मार्च को अपने घर में थी। आरोप है कि रात नौ बजे उसके दरवाजे पर आए गौरव, सौरव, उनके पिता चंद्र प्रकाश, प्रमोद, राजकुमार, श्रीराम ने गालियां दीं और दरवाजे पर लाठियां फटकारी। उन्होंने विरोध किया तो दबंगों ने उसे, उसके पति, बेटी और दामाद को पीटकर घायल कर दिया था। गुरुवार को पुलिस ने आधा दर्जन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...