शाहजहांपुर, जुलाई 15 -- खुदागंज। सात दिन पहले जिस आंगन में शहनाइयां गूंज रही थीं, रिश्तेदारों की चहल-पहल थी और पूरा परिवार शादी की खुशियों में डूबा था, उसी घर में अब चीख-पुकार और मातम पसरा है। हापुड़ में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत के बाद खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर में हर आंख नम है। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा है और हर जुबान पर उसी दर्दनाक हादसे की चर्चा है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर सभी का एक साथ अंतिम संस्कार होगा। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अशोक के बड़े भाई रामभजन के पुत्र शिवम की शादी सात जुलाई को हुई थी। यह भी पढ़ें- डिवाइडर से टकराई बाइक, पिता और तीन बच्चों की मौत, मां गंभीर शादी के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। समारोह संपन्न होने के बाद अशोक अपनी पत्नी रिंकी, 14 वर्षीय पुत्र ...