वाराणसी, मार्च 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सात दिनों के गैप के बाद यूपी बोर्ड परीक्षाएं शनिवार से शुरू होंगी। रविवार को एक दिन के गैप के बाद अगले चार दिनों तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा चलेगी। 12 मार्च को आखिरी परीक्षा होगी। दूसरी तरफ, सीबीएसई की परीक्षाएं जारी हैं। 10वीं की आखिरी परीक्षा 10 मार्च तो 12वीं की 9 अप्रैल को खत्म होगी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 28 फरवरी तक कराई गईं। इसके बाद छह दिनों का लंबा गैप परीक्षार्थियों को मिला। सात मार्च को पहली पाली में हाईस्कूल की वाणिज्य और इंटरमीडिएट की मानव विज्ञान की परीक्षा होगी। पहली पाली में इंटरमीडिएट के सामान्य विषयों की परीक्षा है। इसके बाद नौ मार्च से 12 मार्च तक परीक्षाएं होंगी। डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बोर्ड की लगभग सभी मुख्य विषयों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.