भदोही, फरवरी 15 -- भदोही। सीएम जन आरोग्य मेला मईहरदोपट्टी में रविवार को पहुंचे सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने औचक निरीक्षण किया। इसमें चिकित्सकों और मरीजों से पूछातछ कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त किए। निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर वार्ड ब्वाय, स्वीपर एवं फार्मासिस्ट का सत दिन का वेतन रोकने को निर्देशित किया। अस्पताल परिसर में गदंगी देख नियमित सफाई कराने को निर्देशित किए। चेताए कि मरीजों के इलाज में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। मरीजों को पर्याप्त मात्रा में दवा देने के साथ ही साफ-सफाई का उचित इंतजाम होना चाहिए। वहीं, पीएचसी जयरामपुर में भी लगे सीएम आरोग्य मेले का निरीक्षण करते हुए वार्ड ब्वाय, स्वीपर और फार्मासिस्ट का भी सात दिन का वेतन रोकने को निर्देशित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.