चतरा, मार्च 10 -- चतरा, संवाददाता। शहर के पांचवां मुहल्ला निवासी मो० अनवर अंसारी उर्फ बाबा पिछले सात दिनों से लापता हैं। जिससे परिजन काफी परेशान हैं। परिजनों ने बताया कि अनवर दो मार्च को काम करने के लिए बेंगलुरु जाने के लिये घर से निकले थे। उसी रात वे ट्रेन से कोडरमा से हावड़ा के लिए रवाना हुए थे। इसके बाद तीन मार्च को हावड़ा से ट्रेन के जरिए बेंगलुरु के लिए रवाना हुए, लेकिन इसी बीच वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है।परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है. मामले की जानकारी रेलवे के टोल फ्री नंबर पर भी दी गई है. इस संबंध में अनवर की पत्नी ने कोडरमा पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है, वहीं अनवर के माता-पिता ने चतरा सदर थाना की पुलिस से अपने बेटे की खोजबीन में सहयोग की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.