सात दिनों से लापता खबड़ा का छात्र बरामद
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा इलाके से सात दिन से लापता 15 वर्षीय छात्र को पुलिस ने बरामद कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद बुधवार को कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया गया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर छात्र को परिजनों को सौंप दिया है।बच्चे के गायब होने के संबंध में उसकी मां स्वीटी रानी ने 20 सितंबर को सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इससे पढ़ाई के लिए बोलने पर बीते 17 सितंबर की सुबह गुस्से में बच्चे के घर से निकल जाने की बात कही थी। पुलिस के मुताबिक छात्र ट्रेन पकड़ कर मुंबई चला गया था। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: सब्जी लेने निकला 15 वर्षीय किशोर लापता पैसे खत्म होने के बाद उसने घर वालों को फोन किया। इसके बाद परिजन वहां पहुंच कर उसे वापस लाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.