सात दिनों से नहीं आई बिजली, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बांदा, जून 3 -- बांदा। पैलानी तहसील के झुनी डेरा निवासी एक दर्जन ग्रामीणों ने बिजली पानी के अभाव में 33/11 कालेश्वर विद्युत उपकेंद्र पर बिजली पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।झुन्नी डेरा के ग्रामीण गोविंदा यादव कल्लू यादव बबलू यादव मुन्नू पाल करण यादव धीरेंद्र मनीष मुलायम लोकेश यादव अंकित पाल बद्री यादव सहित एक दर्जन गुस्साए हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पिछले सात दिनों से डेरा में बिजली न पहुंचने की वजह से छोटे-छोटे बच्चों के सामने पीने के पानी की समस्या के साथ-साथ जानवरों के समक्ष भी पीने के पानी का घोर संकट है। तालाब सूखे पड़े हैं। बिजली रहती तो नलकूप से जानवरों के लिए पानी भर देते थे। लगभग 8-10 विद्युत के पोल टूटे हुए पड़े हैं जिन्हें बनाया नहीं जा सका। बताया कि डेढ़ किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाते हैं। आसपास खेतों में पानी न हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.