फतेहपुर, जनवरी 21 -- फतेहपुर। एक के बाद एक सात दिनों के अंदर हुई पांच हत्याओं से दोआबा दहल उठा है। खाकी परेशान है तो वहीं आम शहरी दहशत में आ गए हैं। पुलिस ने हत्याओं का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। लेकिन क्राइम कंट्रोल न होने से कानून व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। 13 जनवरी की रात असोथर के टीकर गांव में हुई किसान रामसुमेर सिंह की हत्या से शुरु हुआ सिलसिला बुधवार शाम शहर के बड़े जमीनदार जयराज मान सिंह की हत्या तक पहुंच गया है। साल 2025 के पहले महीने की शुरुआत कानून व्यवस्था के लिहाज से ठीक नहीं हुई थी। 2025 में जनवरी महीने में चार हत्याएं हुईं थीं। इस साल भी जनवरी महीने में अब तक पांच हत्याएं हो चुकी हैं। साल की शुरुआत में ही ताबड़तोड़ हो रही हत्याओं ने पुलिस को कड़ी चुनौती दी है। अधिकारियों पर भी ला एंड आर्डर को नियंत्रित करने का दबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.