सात दिनों में दें शवदाहगृह के लिए भूमि रिपोर्ट : डीएम
छपरा, जुलाई 31 -- गंगा संरक्षण कार्यों में लाएं तेजी छपरा, नगर प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिला गंगा समिति की बैठक जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गंगा संरक्षण व स्वच्छता, तटवर्ती क्षेत्रों के विकास, जनजागरूकता कार्यक्रमों और विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
गंगा की स्वच्छता और संरक्षण डीएम ने कहा कि गंगा की स्वच्छता और संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही इसे प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में रिविलगंज में निर्मित शवदाहगृह के अब तक चालू नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए इसे शीघ्र संचालित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी नगर निकायों व संबंधित अंचलाधिकारियों को सात दिनों के भीतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.