सात दिनों बाद भी चाक़ूबाजी की घटना में नामजद पुलिस गिरफ्त से दूर
खगडि़या, मई 20 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि चाक़ूबजी की घटना के नामजद सात दिनों बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। उल्लेखनीय है कि थाना क्षेत्र के तेमथा करारी पंचायत के वार्ड नंबर दो में गत 14 मई की रात करीब 9 बजे दुकान से युवक घर लौट रहा था। इसी दौरान रिटायर बांध के नीचे पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने तेज धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर युवक के पेट, गर्दन, सिर और हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों क़ो घायल कर दिया। हालांकि मई माह में बतौर 13 दिनों में चाक़ूबजी की दो घटनाए हो चुकी है। जहां एक ओर गत 7 मई क़ो चाक़ूबाजी की पहली घटना में घायल हॉस्पिटल संचालक आदर्श कुमार ने दो नामजद सहित करीब एक दर्जन अज्ञात के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज कराया है। वहीं गत 14 मई की रात हुई चाक़ूबाजी की घटना में दो क़ो नामजद किया गया है। दोनों चाक़ूबाजी की घटना में अभी तक पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.