चम्पावत, मार्च 13 -- बनबसा डिग्री कॉलेज का सात दिनी एनएसएस शिविर शुरू हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि देवभूमि बीएड कॉलेज के निदेशक कैलाश थपलियाल और प्राचार्य डॉ.सुशीला आर्या ने किया। बनबसा के देवभूमि बीएड कॉलेज परिसर एनएसएस शिविर शुरू हुआ। शिविर के पहले दिन शिविरार्थियों ने सफाई अभियान चलाया। सात दिनों शिविरार्थी ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ सर्वे करेंगे। कार्यक्रम में डॉ. दीप्ति कार्की, डॉ. मलिक, छात्र संघ अध्यक्षा गायत्री महर, कोषाध्यक्ष रोहित, राजीव कुमार सक्सेना, डॉ. भूप नारायण दीक्षित, जयंती देवी, सोनू, त्रिलोक कांडपाल, विनोद कुमार चंद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...