बेगुसराय, नवम्बर 10 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। सरकार शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का दावा कर रही है। शिक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए स्कूलों को अप टू डेट बनाया जा रहा है। परन्तु सात दशक पहले स्थापित लोअर प्राइमरी कन्या पाठशाला मेघौल की स्थिति अबतक नहीं सुधरी है। बताया गया कि 1955 ई में स्थापित लोअर प्राइमरी कन्या पाठशाला को दो दशक पहले अपग्रेड कर मध्य विद्यालय का दर्जा दे दिया गया। अब इस स्कूल में वर्ग प्रथम से अष्टम तक पढ़ाई की सुविधा है। इस स्कूल में करीब सवा दो सौ बच्चे नामांकित हैं। इस स्कूल में 7 शिक्षक पदस्थापित हैं। इनमें 5 शिक्षिका एवं 2 शिक्षक शामिल हैं। परन्तु इस स्कूल को अबतक अपनी जमीन नहीं नसीब हुई है। आज भी यह विद्यालय गायत्री मंदिर की जमीन पर संचालित किया जा रहा है। मेघौल गांव निवासी चंद्रशेखर चौधरी ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.