महाराजगंज, मार्च 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई) के तहत पहले चरण में 494 बच्चों को निजी विद्यालयों में दाखिला होने बाद दूसरे चरण की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसमें आवेदन सात मार्च तक होगा और चयनित बच्चों को स्कूल का आवंटन नौ मार्च को होगा। नि:शुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार के तहत शैक्षिणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जानी है। पहले चरण में दो फरवरी से 16 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन लिया गया था। सत्यापन के बाद 18 फरवरी का लॉटरी निकाली गई, जिसमें 494 बच्चों का दाखिला हो चुका है। इसके बाद दूसरे चरण में ऑनलाइन आवेदन 21 फरवरी से शुरू है जो सात मार्च तक चलेगा। 21 फरवरी से सात मार्च तक ही बीएसए द्वारा आवेदनों का सत्यापन व लॉक करने की कार्यवाही पूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.