कानपुर, मार्च 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। 132 डिग्रियां फर्जी मिलने के बाद अब एसआईटी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और झारखंड समेत अन्य प्रदेशों में मौजूद नौ यूनिवर्सिटीज का रुख करेगी। अधिकारियों के मुताबिक टीमें तैयार हैं, होली बाद रवानगी होगी। इसके साथ ही जिन यूनिवर्सिटीज की डिग्रियां सही मिली हैं, उनसे छात्रों के अन्य दस्तावेज मांगे गए हैं। किदवई नगर पुलिस ने गोशाला चौराहे के पास शैल ग्रुप ऑफ एजुकेशन में दबिश देकर चार युवकों को फर्जी डिग्रियों के साथ गिरफ्तार किया। मास्टर माइंड शैलेंद्र कुमार ओझा समेत चारों को जेल भेज दिया गया। इनके पास से 14 यूनिवर्सिटीज की 900 से ज्यादा डिग्रियां, अंकपत्र और माइग्रेशन सर्टिफिकेट मिले थे। यह रैकेट पकड़े जाने के बाद पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी की पांच टीमें फरीदाबाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.