फतेहपुर, मार्च 10 -- फतेहपुर। मई माह में यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कारण है अप व डाउन में सात ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किए जाने का रेल प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया है। यह आंशिक मार्ग परिवर्तन पावर एवं ट्राफिक ब्लाक के चलते लिया गया है। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली मंडल में शाहबाद मारकंडा एवं मोहरी स्टेशन पर पावर एवं ट्राफिक ब्लाक काम के कारण ट्रेनों का आंशिक मार्ग परिवर्तन किए जाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें अप हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस 29 मई से तीन जून तक तथा डाउन 30 मई से चार जून तक खुर्जा-दिल्ली-पानीपत-अंबाला कैंट के स्थान पर खुर्जा-मेरठ शहर-सहारनपुर होते हुए अंबाला कैंट पहुंचेगी यह ट्रेन गाजियाबाद, दिल्ली, सब्जी मंडी, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र में ठहराव नहीं...