मुजफ्फरपुर, अगस्त 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सावन में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच रविवार को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सात ट्रेनें देर से पहुंचीं। सुल्तानगंज जानेवाली श्रावणी मेला स्पेशल और गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबाधाम के लिए रवाना हुए।रेलवे के अनुसार सबसे अधिक 02570 नई दिल्ली-दरभंगा सुपरफास्ट स्पेशल 6.58 घंटे देर से आई। 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल 3.40 घंटे, 20503 राजधानी एक्सप्रेस 2.48 घंटे, 19269 पोरबंदर एक्सप्रेस 2.15 घंटे, 09155 मधुबनी-उधना स्पेशल 1.45 घंटे, 05545 रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 1.29 घंटे और 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ 1.07 घंटे लेट रही।सुल्तानगंज के लिए चलने वाली दोनों स्पेशल ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। प्रतिदिन रात में मुजफ्फरपुर जंक्शन से खुलने वाली 13420 जनसेवा एक्सप्...