देवघर, फरवरी 28 -- देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एम्स सब पावर ग्रिड निर्माण कार्य में लगाये गए सात ट्रेक्टरों को देवीपुर पुलिस ने जप्त किया है। देवीपुर पुलिस ने बताई है कि सात ट्रेक्टर जप्त कर थाना लाया गया है, जो बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर व उसका चालक बिना लाइसेंस के पाए गए हैं। सभी को देवघर डीटीओ कार्यलय भेजा जायेगा, जहाँ नियमानुसार फाइन काटा जायेगा। कर्मियों ने बताया है कि उक्त सभी ट्रेक्टर बाहर से मांगये गए थे, जिससे आसपास से मिट्टी भरने का काम किया जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.