धनबाद, मार्च 3 -- होली के मद्देनजर जिले को सात जोन में बांटा गया है। तीन मार्च की दोपहर से जिले के सभी प्रमुख चौक-चौराहों में पुलिस की तैनाती कर दी जाएगी। सभी थाना और ओपी में पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की तैनाती भी की गई है। प्रतिनियुक्ति के संबंध में डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार और एडीएम लॉ एंड आर्डर हेमा प्रसाद की ओर से सोमवार को संयुक्त आदेश जारी किया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिले में कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर और टुंडी जोन में बांटा गया है। सभी थाना क्षेत्र में पुलिस का चलंत दस्ता लगातार भ्रमणशील रहेगा। क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) भी मौजूद रहेगी। अनुमंडल दंडाधिकारी, सभी डीएसपी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साइबर डीएसपी, साइबर थाना प्रभारी व्हाट्सएप ग्रुप सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.