सात जून को दधीचि नेत्रदान एवं देहदान प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन
पूर्णिया, मई 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। दधीचि देहदान प्रांतीय सम्मेलन 2026 तथा सीमांचल क्षेत्र में आई बैंक की स्थापना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दधीचि देहदान समिति पूर्णिया के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) पूर्णिया के प्राचार्य प्रो (डॉ०) हरि शंकर मिश्रा से भेंट कर कार्यक्रम की रूपरेखा एवं जनजागरण अभियान पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में वरिष्ठ शल्य चिकित्सक एवं दधीचि देहदान समिति के उपाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि नेत्रदान एवं देहदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है तथा समाज में इसके प्रति व्यापक जनजागरण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सीमांचल क्षेत्र में आई बैंक की स्थापना समय की महती आवश्यकता है, जिससे असंख्य जरूरतमंद रोगियों को लाभ प्राप्त हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.