सात जून को एकलव्य स्टेडियम से शुरू होगी साइकिलिंग ड्राइव
आगरा, जून 3 -- फिट इंडिया मूवमेंट के तहत नागरिकों को शारीरिक रूप से फिट बनाए रखने को खेल विभाग साइकिलिंग ड्राइव का आयोजन कर रहा है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि सात जून को सुबह छह बजे विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सदर बाजार स्थित एकलव्य स्टेडियम से साइकिलिंग ड्राइव शुरू होगी। ड्राइव सदर बाजार, होटल क्लार्क शिराज होते हुए माल रोड पर लाल बहादुर शास्त्री चौराहे से मुड़कर तारघर चौराहा, जीपीओ चौराहा से अवंतीबाई चौराहे से मुड़कर वापस स्टेडियम पर समाप्त होगी। साइकिलिंग ड्राइव में शामिल होने के लिए प्रतिभागी वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराएं। यह भी पढ़ें- पटना में सात जून को साइकिल रैली होगी यह भी पढ़ें- सिकंदरपुर मन के किनारे साइकिल ट्रैक तैयार, सूबे में पहला यह भी पढ़ें- फिट इंडिया और स्वच्छ भारत का दिया संदेश
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.