भागलपुर, जून 23 -- अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत विभिन्न प्रकार के पेंशन लेने वाले लाभार्थियों का केवाईसी और आधार सीडिंग हो रही है। लाभार्थी सात जुलाई तक केवाईसी और आधार सीडिंग करा सकते हैं। निर्धारित समय के भीतर केवाईसी नहीं करने वाले पेंशधारियों की पेंशन बंद हो सकती है। बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों को प्रत्येक वर्ष एक बार केवाईसी करना अनिवार्य है। इसके लिए प्रशासन लगातार कैंप लगा कर केवाईसी करा रहा है। इसके बावजूद भी सैकड़ों लाभार्थी द्वारा केवाईसी नहीं कराया है। जिन लाभार्थी का फिंगरप्रिंट स्पष्ट नहीं आते हैं, वैसे लभार्थी आईिरस और फेस स्कैन के जरिए पहचान करा सकते हैं। इसके लिए लाभार्थी अपने प्रखंड कार्यालय या नजदीकी सीएससी व अधिकृत केन्द्रों पर जाकर केवाई...