पटना, फरवरी 2 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में आयुष के माध्यम से 294 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित हैं, जहां आयुष चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। आठ जिलों में 50 बेड के एकीकृत आयुष अस्पताल की स्वीकृति दी गई है। पटना में अस्पताल बनकर तैयार है। वहीं, बेगूसराय, दरभंगा, गोपालगंज, मधुबनी, गया, मोतिहारी और सीवान में शीघ्र अस्पताल निर्माण शुरू होगा। स्वास्थ्य मंत्री सोमवार को राज्य आयुष समिति के पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के अंतर्गत आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति से जुड़े चिकित्सकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद जिला एवं प्रखंड स्तर तक प्रशिक्षण एवं शिविर लगाकर लोगों तक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्...