सात जन्मों का वादा, पत्नी को छोंड़ सात माह में भागा पति
बरेली, जुलाई 9 -- प्रेम विवाह करने के बाद सात माह बाद ही पति दिव्यांग पत्नी को छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ भमोरा थाने में तहरीर दी है। बरेली किला छावनी में रहने वाली पीड़ित युवती के मुताबिक उसकी बड़ी बहन की शादी भमोरा इलाके के एक गांव में हुई है। बहन के घर आने-जाने के दौरान वहां पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर चार साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में 16 नवंबर 2025 में उसके साथ कोर्ट मैरिज की, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल वालों को व्यवहार उसके प्रति बदल गया और उसका उत्पीड़न करने लगे। सात माह बाद उसे घर से निकाल दिया। अब पति उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। युवती की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.