सात चौराहों और हस्तिनापुर रोड का कायाकल्प करेगा मेडा
मेरठ, जून 4 -- मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) शहर के चौराहों का सौंदर्यीकरण और लेफ्ट टर्न फ्री करने के साथ ही हस्तिनापुर रोड का कायाकल्प करने जा रहा है। मेडा ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं जो आगामी 5 जून को खोले जाएंगे। 25 करोड़ रुपये की लागत से शहर के चौराहों का जंक्शन इंप्रूवमेंट होगा तो वहीं 62 करोड़ रुपये की लागत से हस्तिनापुर रोड का विकास किया जाएगा। ईस्टर्न कचहरी रोड और लोकप्रिय अस्पताल के पास नाले की पुलिया बनाई जाएगी। इन सभी कार्यों पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मेरठ विकास प्राधिकरण ने इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान यानि आईडीपी फॉर मेरठ 2025 के प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में करीब 100 करोड़ रुपये से 10 कार्य शुरू होने जा रहे हैं। मेडा ने इन कार्यों में शहर के सात चौराहे मंगल पांडे चौक, फुटबॉल चौक व डीएन चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.