जौनपुर, अगस्त 31 -- जौनपुर, संवाददाता। लाइन बाजार पुलिस ने रविवार को चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, दो चाकू, चोरी की दो जोड़ी पायल और 18 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपितों का आपराधिक रिकार्ड भी है। पूछताछ में जिले के अलावा आजमगढ़ में हुई चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में बाबर अली उर्फ सलमान निवासी चोरसंड, थाना गौराबादशाहपुर, प्रतिकेश उर्फ लकी निवासी पचहटिया, हर्ष उर्फ बाबू विश्वकर्मा निवासी पचहटिया और मो. मासूम निवासी बड़केबाड़ा मोड़, थाना खेतासराय शामिल हैं।पुलिस के मुताबिक 28 अगस्त को विशेषरपुर स्थित संतोष मशीनरी एवं टाइल्स स्टेशनरी स्टोर तथा 29 अगस्त को पचहटिया स्थित एसके मोटर्स में चोरी हुई ...