पूर्णिया, अप्रैल 13 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।पूर्णिया पूर्व प्रखंड के गौरा पंचायत में शनिवार की शाम आई एक भयावह खबर ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया। एनएच-31 पर बसगाढ़ा के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज जीएमसीएच पूर्णिया सहित विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। देर रात जब पुलिस प्रशासन सातों शवों को मझुआ और सुहवा गांव लेकर पहुंची, तो गांव की गलियां चीख-पुकार से गूंज उठीं। जिस घर में शव पहुंचा, वहां मातम का सैलाब उमड़ पड़ा। कहीं मां का साया उठ गया, तो कहीं बेटे की अर्थी उठी, तो कहीं पूरे परिवार का सहारा ही छिन गया। बताया जाता है कि सुहवा गांव से करीब 25 लोग झारखंड के प्रसिद्ध कठिया धाम मेला गए थे। पूजा-अर्चना कर सभी लोग पिकअप वाहन से वापस लौट रह...