सात चरणों में हुआ जिला प्रशिक्षण वर्ग का प्रशिक्षण, लगी प्रदर्शनी
देवरिया, जुलाई 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस का आयोजन शुक्रवार को उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ सात चरणों में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने प्रदर्शनी का फीता काटकर किया। साथ ही प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरांत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन सत्र का शुभारंभ किया। वर्ग गीत एवं वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। उद्घाटन सत्र में कार्य विस्तार एवं चुनाव प्रबंधन विषय पर पूर्व सांसद डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सफलता का आधार निरंतर संगठन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.