बुलंदशहर, अप्रैल 7 -- अनूपशहर-शिकारपुर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए विद्युत लाइन शिफ्ट कार्य के दौरान मंगलवार को 11 बजे से नगर व देहात के हिस्सों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिससे उपभोगताओं को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग द्वारा एक दिन पूर्व ही इसकी सूचना उपभोगताओं को दे दी गई थी। किन्तु 4 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु नही कि गई। जिससे विद्युत से चलने वाले कारखाने शौ पीस बन गए। एसडीओ शैलेन्द्र सारस्वत ने बताया कि बारिश के चलते कार्य वाधित होने से समय पर कार्य पूरा नही किया जा सका, कार्य पूरा होने पर विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...