मुरादाबाद, मार्च 20 -- मुरादाबाद। एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मुरादाबाद में गुरुवार देर रात से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने के चलते शुक्रवार सुबह मौसम सर्द महसूस किया गया। गुरुवार रात डेढ़ बजे से शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक तीन मिलीमीटर बारिश जीआईसी स्थित राजकीय मौसम वेधशाला पर रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक रुक-रुककर पड़ रहीं बौछारों का ये सिलसिला शुक्रवार शाम तक तेज होगा। आधी रात के बाद इसमें कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार सुबह को भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जाहिर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...