फतेहपुर, अप्रैल 2 -- फतेहपुर। मलवां स्थित 132 केवी ट्रांसमिशन केंद्र में कराए जाने वाले काम के चलते मलवां उपकेंद्र की आपूति चार अप्रैल को सात घंटे बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए एसडीओ मलवां प्रवीण शाक्य ने बताया कि 132 केवी पारेषण केंद्र पर 33 केवी छोर पर 10 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर के द्वितीय 'बे' पर स्थापित इलेक्ट्रो मैकेनिकल पैनल को नुमेरिकल पैनल से विस्थापित किए जाने का काम करवाया जाएगा। जिसके चलते चार अप्रैल को 10 एमवीए ट्रांसफार्मर के द्वितीय फीडर का शटडाउन सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा। इस दौरान रारी, भदबा, कुंदनपुर, रावतपुर, नवोदय विद्यालय फीडर की आपूर्ति बाधित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.